+सेवाएं    

   आईपीटीवी (इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविज़न)

इंटरनेट प्रोटोकॉल का प्रयोग करते हुए ब्रॉडबैंड कनेक्शन के माध्यम से घरों में टेलीविज़न कार्यक्रमों को पहुँचाता है। इसे आईपीटीवी सैट-अप बॉक्स की आवश्यकता होती है तथा यह वर्तमान में प्रयुक्त टीवी केबल तथा उपग्रह (सैटेलाइट) तकनीकी के अतिरिक्त महत्रवपूर्ण लाभों का प्रदान करता है। आईपीटीवी विशिष्ट रूप से अन्य सेवाओं जैसे वीडियो ऑन डिमांड (वीओडी), वॉयस ओवर आईपी (वीओआईपी) अथवा डिजिटल फोन तथा वैब एक्सेस से परिपूर्ण हैं, जिसे सामूहिक रूप से "ट्रिपल प्ले" के रूप में जाना जाता है।

 आई पीटीवी के लाभों में से एक लाभ यह है कि वह डिजिटल वीडियो रिकार्डर में तुरंत अनेक प्रसारणों का रिकार्ड करने की क्षमता रखता है। "कस्टम व्यू गाइड्स" का प्रयोग करते हुए मनपंसद प्रोग्रामों को ढूढँने में भी आसानी होती है। आईपीटीवी मल्टीपल ट्यूनर की आवश्यकता के बिना भी पिक्चर में पिक्चर को देखने की सुविधा प्रदान करता है। पिक्चर में पिक्चर से चैनल सर्फ का प्रयोग करते हुए आप कोई एक शो देख सकते हैं।

आईपीटीवी दर्शक, रिवाइंड, फास्ट-फॉरवर्ड, पॉज़ इत्यादि जैसी क्रियात्मकता पर पूरा नियंत्रण रख पाएँगें। सैल फोन अथवा पीडीए का प्रयोग करते हुए  उपभोक्ता आईपीटीवी हेतु रिमोट प्रोग्रेमिंग का लाभ भी उठा सकते हैं। हालांकि, आईपीटीवी का वास्तविक लाभ यह है कि यह इन्टरेक्टिव टेलीविज़न हेतु दुतरफा संपर्क प्रदान करने के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल का प्रयोग करता है। खेल प्रोग्राम (गेम शो) में भी इसका प्रयोग हो सकता है जिसमें स्टूडियो के दर्शकों को एक प्रतियोगी को जवाब चुनने में मदद  करने के हिस्सेदारी करने के लिए कहा जाता है। आईपीटीवी, घर पर बैठे दर्शकों से रियल टाइम(वास्तविक) सहभागिता का मार्ग खोलता है। एक अनुप्रयोग यह भी हो सकता है कि एक इवेंट के बहुल कोणों, जैसा कि टचडाउन के अपने आप ही चालू हो जाने की क्षमता होगी तथा इसे पिक्चर में पिक्चर द्वारा उपयोग करते हुए दोनों कोणों से एकसाथ देखा जा सकेगा।

आईपीटीवी को देखने के दौरान आवक ई-मेल तथा तात्कालिक संदेश जैसी चीजों हेतु वैब सेवा अधिसूचना भी प्राप्त किया जा सकता है। यदि आपके आईपीटीवी में डिज़िटल फोन की सुविधा है तो आपके टेलीफोन के बजते ही कॉलर आईडी क्रीन पर आ जाएगी।

अधिक ब्यौरे हेतु क्लिक करें

आईपीटीवी प्रणाली की आवश्यकताएं

          एमटीएनएल टेलीफोन लाइन तथा बहुल पोर्ट सीपीई /मोडम सहित ट्राईबैंड कनेक्शन (एमटीएनएल का ब्रॉडबैंड इंटरनेट) यदि एमटीएनएल सीपीई सप्लाई करता है तब एमटीएनएल इसे न:शुल्क बदल देगा। हालांकि, उपभोक्ता द्वारा स्वयं ही सीपीई की व्यवस्था करने के मामले में, उन्हें अपेक्षित पोर्ट की अनुपलब्धता की स्थिति में स्वयं ही व्यवस्था करनी होगी। इससे संबंधित स्पष्टीकरण विकल्प 3 के अधीन 1504 से प्राप्त किया जा सकता है।

आईपीटीवी का सुचारू रूप से कार्य करने हेतु यह आवश्यक है कि पहले बिना किसी टेलीफोन कनेक्शन के स्प्लिटर पर सीधे ही टेलीफोन लाइन को लगा दिया जाए। सभी समानन्तर टेलीफोनों को स्प्लिटर के पश्चात कनेक्ट किया जाए। टीवी सेट में ऑडियो विडियो अथवा एस-वीडियो हेतु नवीनतम पिन कन्फिगरेशन होना चाहिए। यदि यह उपलब्ध नहीं है तो उपभोक्ता को, यदि आवश्यकता हो तो, बीएनसी कनेक्टर /एवी कन्वर्टर इत्यादि की व्यवस्था करनी होगी। पॉवर पांइट को टीवी सैट के पास होना चाहिए तथा जहाँ तक संभव हो ऑन /ऑफ स्विच  साथ हो जिससे सैट-टॉप बॉक्स का प्रयोग न होने पर स्विच ऑफ किया जा सके।

टिप्पणी :- आईपीटीवी क्योंकि ए /वी इनपुट, पर उपलब्ध करवाया जाता है इसलिए केबल कनेक्शन तथा एमटीएनएल आईपीटीवी साथ-साथ काम करते है तथा रिमोट के द्वारा एक को बदलकर दूसरा देखा जा सकता है।

आईपीटीवी दिल्ली के सभी क्षेत्रों में उपलब्ध है। हालांकि, उपभोक्ता को एक्सचेंज से 3 कि.. के अंदर होना चाहिए।

तकनीकी साध्यता के आधार पर आईपीटीवी फिलहाल केवल एमटीएनएल दिल्ली के ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को ही प्रदान किया गया है। आईपीटीवी को चुनने वाले उपभोक्ता हेतु ब्रॉडबैंड गति(डाउनलोड एवं अपलोड दोनों) केवल 256 केबीपीएस तक ही सीमित रहेगी।

दिल्ली में आईपीटीवी सेवाएं(इंटरनेट प्रोटोकॉल टीवी) सेवा के संबंध में वाणिज्यिक अनुदेश

  एमटीएनएल दिल्ली, आईपीटीवी सेवा हेतु पंजीकरण के प्रारंभ होने की घोषणा करता है। प्रदान की जाने वाली सेवाएं, वाणिज्यिक प्रक्रिया तथा प्रशुल्क(टैरिफ) ब्यौरा निम्नवत है : 1. प्रदान की जाने वाली सेवाएं:

() वर्तमान में उपलब्ध टीवी चैनल : 122  ब्यौरे हेतु यहाँ क्लिक करें  

() टाइम शिफ्टेड टीवी(टीएसटीव)

() माँग पर वीडियो।

() वीडियो कॉलिंग।

2. एमटीएनएल दिल्ली के ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान की जाएगी।

3. दिनांक 09.07.2007 से पंजीकरण प्रारंभ।

4. कॉल सेंटर 1500 तथा संचार हाटों पर बुकिंग की जाएगी।

5. तकनीकी साध्यता के आधार पर सेवा प्रदान की जाएगी।

प्रशुल्क(टैरिफ) हेतु यहाँ क्लिक करें

Back