प्रैंडस् एंड फैमिली प्लान

भारत का प्रथम 3G ऑपरेटर एमटीएनएल ने किफायती दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नई प्रैन्डस् एंड फैमिली प्लान का शुभारंभ किया है। इस प्लान के अंतगर्त उपभोक्ता एमटीएनएल के 5 मोबाइल /लैंडलाइन नंबरों को जोड़ सकता है, जिसमें उपभोक्ताओं को 10 पैसे /मिनट की कॉल दर देनी होगी। यह भी अपेक्षा की जाती है कि इससे एमटीएनएल की बेसिक /लैंडलाइन सेवाओं को बढ़ावा मिले तथा उपभोक्ताओं को अपना बेसिक नंबर रखने का उचित कारण प्राप्त हो । इस प्लान का विवरण निम्नलिखित है -

प्रीपेड के अंतर्गत वर्तमान उपभोक्तओं के लिए प्लान

FnF मासिक सक्रियण प्रभार

50/-रु.

FnF के अंतर्गत स्थानीय एमटीएनएल मोबाइल /लैंडलाइन नंबरों को जोड़ने की अनुमति

5

मुफ्त परिवर्धन /परिवर्तन

5

5 बार के पश्चात प्रति नंबर परिवर्धन /परिवर्तन प्रभार

10/-रु.

स्थानीय एमटीएनएल निजी नेअवर्क (मोबाइल /बैसिक /गरुड़)

10 पैसे /मिनट

उपयुक्तता

सभी प्लानों के उपभोक्ता

निबंधन एवं शर्तें

- उपयुक्तता : प्रैंडस एवं फैमिली प्लान सभी प्लानों के उपभोक्ताओं के लिए लागू होगी।

- ग्राहक बनने की बिधि : FnF सुविधा की प्राप्ति IVR के माध्यम से या उपभोक्ता सहायता नं. -1503(वेबस् मेप) पर अनुरोध करके की जा सकती है।

- उपभोक्ता एमटीएनएल का कोई भी मूल नंबर या मोबाइल नंबर का चयन कर सकता है ।

- FnF के अंतर्गत नंबरों का परिवर्धन एवं परिवर्तन किया जा सकता है । 5 नंबरों के पश्चात प्रति नंबर परिवर्धन एवं परिवर्तन करने के लिए 10/-रु. लिये जाएंगें ।

- अन्य दरें सब्क्राइब की गई प्रति प्लान के अनुसार होंगी ।

- कर अतिरिक्त जहां कहीं लागू हो ।

टिप्पणी : यह प्लान यह प्रॅमोशनल प्लान दिनांक 11.11.2011 से नियमित की गई है।

Back